देहरादून में प्यार, प्रतिशोध और सुपारी की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात! 🚨
राजधानी देहरादून के बड़ोवाला क्षेत्र में बैंककर्मी सत्यम कुमार पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में दून पुलिस ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है।
जांच में सामने आया है कि सत्यम की सगाई किसी दूसरी युवती से तय होने पर उसकी पूर्व प्रेमिका मालिया रहमान ने बदले की आग में उसे रास्ते से हटाने के लिए 5 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। इसके लिए शूटर को 1.20 लाख रुपये एडवांस भी दिए गए थे।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पटेलनगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शूटर अंकित चौहान को दबोचा। पूछताछ के बाद मुख्य साजिशकर्ता मालिया रहमान और उसके साथी मोहित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी अंकुर की तलाश में दबिश जारी है।
पूरा मामला जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें।
#DehradunCrime #CrimeNewsHindi #UttarakhandPolice #BreakingNewsHindi #DehradunNews
Dehradun, Dehradun | Sep 12, 2026