देहरादून: वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन!
उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड की जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए प्रशासन और वक्फ बोर्ड ने संयुक्त कार्रवाई तेज कर दी है। देहरादून के रायपुर रोड स्थित सहस्रधारा क्रॉसिंग क्षेत्र में वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स, एसडीएम सदर और तहसील प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान कब्जाधारियों को मौके पर ही नोटिस थमाए गए। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यतीमों, गरीबों और बेवाओं के हक पर कुंडली मारकर बैठे भू-माफियाओं का काउंटडाउन अब शुरू हो चुका है। उन्होंने साफ किया कि धारा 54 के तहत नोटिस दिए जा चुके हैं और अगर जमीन खाली नहीं की गई, तो आगे बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पूरा वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट सेक्शन में जरूर साझा करें।
#DehradunNews
#WaqfBoard
#ShadabShams
#UttarakhandNews
#AntiEncroachment