घोसी: पति सहित 6 लोगों के खिलाफ घोसी पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा किया दर्ज
घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवा सराय की निवासिनी रुबीना पुत्री रियाज अहमद ने घोसी कोतवाली में पति समेत 6 लोगों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं के आरोप में रविवार को मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराली पक्ष के लोग मारपीट कर अतिरिक्त दहेज की मांग करते हैं।