घोसी: बेलभद्रपुर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पांच प्रतिमाओं की हुई स्थापना,श्रद्धालुओं ने लगाया जयकारे
बोझी क्षेत्र के बेलभद्रपुर बड़का हाटा स्थित सर्वदेव मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में विधि विधान से पाँच प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद स्थापना की गई। सर्व प्रथम धर्मिक अनुष्ठान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पांचों प्रतिमाओं को यज्ञकर्ता श्री बाबा महेंद्र नाथ जी महाराज के नेतृत्व में उपस्थित सैकड़ो श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली।