घोसी: लठिया में भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में लगी आग, 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई खाक
घोसी कोतवाली क्षेत्र के लठिया में भूसा बना रही मशीन से निकली चिंगारी से अचानक आग लग गई।तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप पकड़ लिया।जिससे लगभग तीस बीघे गेंहू की फसल जलकर खाक हो गई।घटना से आक्रोशित ग्रामीण ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुँचे नायब तहसीलदार व कोतवाल ने किसानों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।