घोसी: घोसी पुलिस ने दो किलो सौ ग्राम अवैध गांजा के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार,पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान
घोसी पुलिस ने हड़हुआ बाईपास से दो किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। घोसी कोतवाली के कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह द्वारा माय फोर्स मुखबिर की सूचना पर हड़हुआ बाईपास पर बस के इंतजार में झोला लिए खड़ी संदिग्ध एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी के समक्ष महिला पुलिस द्वारा महिला की तलाशी ली गई।