घोसी: पुलिस अधीक्षक ने घोसी नगर में किया पैदल मार्च, लोकसभा चुनाव को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
लोकसभा चुनाव को लेकर घोसी में शांति एवं कानून बहाल रखने को लेकर पुलिस अधीक्षक इलामारन व घोसी क्षेत्राधिकारी दिनेश दत्त मिश्र के नेतृत्व में पुलिस ने नगर क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर पैदल मार्च किया। पैदल मार्च के जरिये पुलिस ने संदेश दिया कि आगामी चुनाव व त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था को प्रभावित करने के साथ ही कोई गड़बड़ी बर्दाश्त नही किया जाएगा।