मनोहरथाना: मनोहर थाना कस्बे में दीपावली पर्व को लेकर रौनक रही
मनोहरथाना के बाजार में रोनक आने लगी है। इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है। वहीं सजावटी, रंगरोगन, किराना, ज्वेलरी, कपड़ा, मिट्टी के दीपक आदि की दुकानें सजने लगी है। सोना चांदी का भाव आसमान छूने के बावजूद भी ज्वैलरी की दूकानों पर खरीददारों का तांता लगा है l वहीं हर वर्ष की भांति गाय, बैल, भैंस आदि पूजन की सामग्री छड़ी बीड़ा की दूकानों का बाजार सजा है।