कनवास: राजस्व विभाग की टीम ने खेल मैदान का सीमाज्ञान किया, अतिक्रमण हटाकर प्रधाचार्य को कब्जा सौंपा
Kanwas, Kota | Apr 3, 2025 देवलीकला में राजस्व विभाग की टीम ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे खेल मैदान का सीमांज्ञान किया। इस दौरान टीम ने मैदान की चारो मेड़ो का सीमाज्ञान तैयार कर मैदान में अतिकर्मियो द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई भी की। कार्रवाई के दौरान पक्के मकान को छोड़कर झुग्गी झोपड़ियों को हटाकर खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।