रोहट: चोटीला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरपंच प्रतिनिधि की उपस्थिति में 53 बालिकाओं को वितरित की साइकिलें
Rohat, Pali | May 14, 2024 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरपंच प्रतिनिधि महान पराक्रम सिंह, प्रधानाचार्य श्री शंकर लाल सोनी ने 53 बालिकाओं को साईकिल वितरित की। प्रतिनिधि ने कहा कि सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इससे साईकिल बालिकाओं को मिलने पर अब स्कूल आने में देरी नहीं होगी एवं टैक्सी व बस का इंतजार नहीं करेंगी।