बेतिया: जिला पदाधिकारी ने समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
बेतिया से खबर है जहां आज 12जुलाई करीब दो बजे जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने शनिवार को समाहरणालय परिसर में अवस्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एन.आई.सी., राजस्व शाखा, जिला जन सम्पर्क कार्यालय, एलएईओ, जिला योजना कार्यालय, सांख्यिकी कार्यालय, लोक शिकायत निवारण कार्यालय, कोषागार, अल्पसंख्यक कार्यालय सहित विकास भवन के