बेतिया: महिला संवाद की मांग पर सरकार का बड़ा फैसला, पेंशन में ऐतिहासिक वृद्धि
महिलाओं की आवाज़ अब बन रही है नीति। महिला संवाद के दौरान उठाई गई मांग पर बिहार सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन को ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 प्रतिमाह कर दिया है। इस निर्णय की घोषणा मुख्यमंत्री ने एक विशेष कार्यक्रम में की, जिसे जिले के सभी 57 संकुल संघों में जीविका दीदियों ने लाइव देखा और उत्सव के रूप में मनाया।