बेतिया: भूमि विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन, समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश
आज 11 जुलाई, शुक्रवार रात करीब 9 बजे बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय, बेतिया में भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस विशेष दरबार में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से सुना।