कोटा में प्रसूता की मौत का मामला फिर गरमाया, लापरवाही के आरोपों पर कार्रवाई की मांग
मीनाक्षी की मौत को लेकर कांग्रेस महिला नेत्री शालिनी गौतम ने मेडिकल कॉलेज अधीक्षक से की मुलाकात, जिला कलेक्टर को भी कराया अवगत
कोटा। कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूता मीनाक्षी की मौत का मामला एक बार फिर गरमा गया है। इलाज में लापरवाही बरतने के आरोपों के बीच जल्द ही मीनाक्षी का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा।
मामले को लेकर कांग्रेस महिला नेत्री शालिनी गौतम ने न्यू मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक आशुतोष शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रसूता की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
शालिनी गौतम ने जिला कलेक्टर पीयूष समारिया को भी पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रसूता की मौत के मामले में लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल की व्यवस्था और उपचार को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब पोस्टमार्टम और जांच की रिपोर्ट पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
Ladpura, Kota | Nov 28, 2026