कोटा में शालिनी गौतम का धरना समाप्त, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मानी 3 मांगें।
प्रसूता मिनाक्षी की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच, पति को संविदा पर नौकरी और उचित मुआवजे का प्रस्ताव सरकार को भेजने पर बनी सहमति। मेडिकल कॉलेज अधीक्षक से वार्ता के बाद शालिनी गौतम ने धरना समाप्त किया। अब आश्वासनों पर अमल का इंतजार।