गिर्वा: उदयपुर जिले की गोवर्धन विलास पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 1000 लीटर अवैध शराब नष्ट कर 4 लोगों को किया गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Mar 7, 2025 उदयपुर की गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1000 लीटर शराब जब्त कर नष्ट कर दी। इस दौरान चार आरोपी—कन्हैयालाल मीणा (20), चिन्दू कुमार कटारा (24), भंवरलाल मीणा (50) और चंद्र प्रकाश कटारा (46) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चली इस कार्रवाई में कई पुलिस अधिकारी शामिल रहे।