गिर्वा: MB रोड स्थित कॉलेज के सेमिनार हॉल में शुरू हुआ अखिल भारतीय भूविज्ञान विद्यार्थियों का सेमिनार
Girwa, Udaipur | Mar 6, 2025 MB रोड स्थित कॉलेज के सेमिनार हॉल में शुरू हुआ अखिल भारतीय भूविज्ञान विद्यार्थी सेमिनार। डॉ रितेश पुरोहित ने बताया कि भू विज्ञान विभाग की स्थापना के प्लेटीनम जुबली के मौके पर गुरुवार को 3 दिवसीय अखिल भारतीय भूविज्ञान विद्यार्थी सेमिनार शुरू हुआ। पहले दिन उद्घाटन सत्र के बाद भूविज्ञान विषय आधारित पोस्टर मेकिगं एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।