गिर्वा: उदयपुर पुलिस की कार्रवाई में 26 ग्राम MDMA किया गया जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Mar 6, 2025 जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी व थाना प्रतापनगर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने हितेश पिता जितमल (निवासी गुडेल, हाल झरनों की सराय, देबारी) के कब्जे से 26 ग्राम अवैध MDMA (मिथाईलीनडाईऑक्सी मेथैमफेटामाइन) बरामद कर उसे गिरफ्तार किया।