गिर्वा: सज्जनगढ़ पहाड़ी पर फिर धधकी आग, दमकल और वन विभाग आग बुझाने में जुटे
Girwa, Udaipur | Mar 6, 2025 सज्जनगढ़ पहाड़ी पर फिर धधकी आग। दरअसल गर्मी गुरुवार को सज्जनगढ़ के पहाड़ी एरिया में आग लग गई। देखते ही देखते पहाड़ी के बड़े क्षेत्र में आग फैल गई, जिस पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। सज्जनगढ़ पहाड़ी पर पिछले दो दिनों से आग सुलग रही है। आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग के साथ ही वन विभाग के कार्मिक भी जुटे हुए है।