गिर्वा: अंबामाता पुलिस ने चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार, चाकू भी किया बरामद
Girwa, Udaipur | Mar 6, 2025 अंबामाता पुलिस ने चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार। दरअसल बीती बुधवार शाम को गांधीनगर मल्लातलाई पर मोईन खान पर फैजान खान ने चाकु से वार कर दिया था। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी फैजान खान को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।