बेंगाबाद: वन विभाग की टीम ने बेंगाबाद के खुरचुट्टा में दो अवैध पत्थर लदे ट्रक ज़ब्त किए, जाँच जारी
वन विभाग की टीम ने बेंगाबाद के खुरचुट्टा के समीप दो अवैध पत्थर लदे ट्रकों को जप्त किया। गुरुवार को 11 बजे वन विभाग कार्यालय से इसकी जानकारी दी गई।बताता गया कि डीएफओ मनीष तिवारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खुरचुट्टा के इलाकों में सफेद पत्थर का अवैध खनन और परिवहन किया जा रहा है।