बेंगाबाद: फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव की अगुवाई में टीम ने बनहत्ती-छोटकी खरगडीहा निर्माणाधीन सड़क का जायजा लिया
फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव की अगुवाई में संगठन की एक टीम ने बनहत्ती-छोटकी खरगडीहा निर्माणाधीन सड़क का जायजा गुरुवार को 1 बजे लिया तथा गांवों के लोगों से भी बात की।इस दौरान बनहत्ती, मोतीलेदा चौक, मधुबन, निंगोटोल, ओझाडीह मोड़, चंदनिया आदि जगहों पर श्री यादव ने लोगों से इसे लेकर बात की।