चरपोखरी: अमोरजा बाजार में रात के अंधेरे में हुई बड़ी चोरी, चोरों ने 2.90 लाख का सामान ले उड़ा
चरपोखरी थाना क्षेत्र के अमोरजा बाजार में चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात करीब एक बजे चोरों ने मेन गेट समेत घर के अंदर के कई दरवाजों के ताले तोड़ दिए और घर में रखे 1 लाख 20 हजार रुपये नगद तथा करीब 1 लाख 70 हजार रुपये के गहने लेकर फरार हो गए।