नईसराय: शराब पीकर स्कूल पहुंचे चपरासी को डीईओ ने किया निलंबित, पीएम श्री स्कूल में पदस्थ है चपरासी
शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचना पीएम श्री स्कूल के चपरासी को भारी पड़ गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच कराई और चपरासी को निलंबित कर दिया। दर असल, नई सराय के पीएम श्री हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ चपरासी मनमोहन सिंह रघुवंशी बुधवार को शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा था। एबीवीपी के पदाधिकारियों को इस संबंध में अधिकारियों को शिकायत की थी।