जगदलपुर: किरंदुल से कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा, पीसीसी चीफ बोले- जल, जंगल, जमीन बचाने की यात्रा
पीसीसी चीफ दीपक बैज किरंदुल से दंतेवाड़ा तक निकाली अपनी न्याय यात्रा के विषय में कहा कि यह बीजेपी सरकार से जल जंगल और जमीन को बचाने की मुहीम है। वहीं वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस की न्याय यात्रा पर तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस का यही काम है आने वाले 5 साल कांग्रेस केवल यात्रा निकालेगी।