जगदलपुर: जलनी माता मंदिर प्रांगण में नगर निगम जगदलपुर द्वारा समाधान शिविर का आयोजन, विधायक, सांसद और महापौर रहे शामिल
सुशासन तिहार के अंतर्गत आज जलनी माता मंदिर प्रांगण में नगर निगम जगदलपुर के द्वारा समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप शामिल हुए। इस समाधान शिविर में कुल 7 वार्ड को शामिल किया गया है, जिनमें दलपत सागर वार्ड, गुरु गोविंद सिंह वार्ड, छत्रपति शिवाजी वार्ड, लोकमान्य तिलक वार्ड सहित अन्य वार्ड शामिल हैँ।