जगदलपुर: शहर के हाता ग्राउंड से व्यापारियों की दुकान हटाने का बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा ने किया विरोध
बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में फुटपाथ व्यापारी महासंघ जगदलपुर के द्वारा, जगदलपुर शहर के हाता ग्राउंड में नगर निगम द्वारा गैर कानूनी तरीके से गरीब व्यापारियों का, दुकान हटाने का पुरजोर विरोध किया गया। दरअसल नगर निगम की टीम आज हाता ग्राउंड के पास अवैध कब्जे को हटाने के लिए पहुंची थी।