जगदलपुर: जनसंपर्क विभाग द्वारा शहीद पार्क चौपाटी में सुशासन तिहार पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
जनसंपर्क विभाग द्वारा रविवार को स्थानीय शहीद पार्क चौपाटी में राज्य शासन की सुशासन तिहार पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित मनोरंजक खेल एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आकर्षक लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों को तन्मयता के साथ देखा।