जगदलपुर: आड़ावाल में हुए सड़क हादसे में जगदलपुर के पूर्व नगर निगम अध्यक्ष के बेटे की मौत
शहर से लगे आड़ावाल में बीती रात हुए सड़क हादसे में कांग्रेस नेत्री और पूर्व नगर निगम अध्यक्ष के बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही कांग्रेस के नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं के द्वारा अस्पताल पहुंच गए।