पचरुखी: करण कुमार यादव हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने मखनूपुर गांव समेत आधा दर्जन जगहों पर की छापेमारी
करण कुमार यादव हत्याकांड के मामले में रविवार को पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर मखनुपुर गांव समेत आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभियुक्तों के घर और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। हालांकि आज की छापेमारी में पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी।