राहतगढ़: ग्राम मुडरी में सरपंच के बेटे की मौत के बाद आरोपियों के घरों में तोड़फोड़, जेवर और फसल चोरी का आरोप
राहतगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम मुडरी से मानसिंह रजक व दशरथ रजक परिवार के सदस्यों के साथ इकट्ठा होकर गुरुवार को राहतगढ़ थाना प्रभारी रामू प्रजापति को आवेदन सौंपा है । गांव के सरपंच गायत्री गौड़ के बेटों अन्य सदस्यों पर घर में तोड़फोड़, फसल,जेबरात चोरी हुआ और फसल नष्ट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। 6 नवंबर को सरपंच के बेटे कुंवर सिंह की गोली मारकर हत्या की थी।