राहतगढ़: राहतगढ़ के सरस्वती शिशु मंदिर में आकाश सिंह राजपूत ने स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया
सुरखी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा को लेकर लगातार मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा शासकीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू की जा रही है ।जिसको लेकर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बेटे मंत्री प्रतिनिधि आकाश सिंह राजपूत द्वारा सोमवार दोपहर 2 बजे राहतगढ़ की सरस्वती शिशु मंदिर में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया।