राहतगढ़: बेरखेड़ी और चौकी गांव के बीच बाइक मवेशी से टकराई, दो युवक घायल
राहतगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरखेड़ी और चौकी गांव के बीच बुधवार शाम 7 बजे एक बाइक मवेशी से जा टकराई जिसमें बाइक सवार देशपाल सेन और आनंद सेन निवासी राहतगढ़ घायल हो गए। इसकी सूचना 100 डायल के माध्यम से राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल 100 को पहुंची वहां से तुरंत ही राहतगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल 100 को सूचना दी गई और घायलो को अस्पताल पहुंचाया।