नबीनगर: रघुनाथपुर गांव से बड़ेम ओपी थाना की पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
बड़ेम ओपी थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव से शराब के नशे में सुनील सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस गश्ती के दौरान एएसआई राजेश कुमार की टीम ने गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सिमरन राज ने बुधवार को बताया कि उक्त व्यक्ति को मेडिकल जांच कराने के दौरान शराब पीने की पुष्टि हुई. उसके उपरांत आवश्यक कार्रवाई करते हुए औरंगाबाद न्यायालय भेज दिया गया.