झारडा: भाजपा नेताओं ने गांव इंदौख में गौशाला का निरीक्षण किया, जिला पंचायत से मोटर पंप उपलब्ध कराया
Jharda, Ujjain | Feb 14, 2026 गांव इंदौख में भाजपा नेताओं ने गौशाला का निरीक्षण किया। साथ ही गौशाला में गायों को पीने के पानी के लिए जिला पंचायत के माध्यम से मोटर पम्प भी उपलब्ध करवाया। शनिवार को सुबह 10 बजे मोटर पम्प लगाने का काम शुरू हुआ है। भाजपा नेता ओम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव इंदौख की गौशाला का निरीक्षण किया गया है।