गांव झारडा में शुक्रवार को मौसम में हुए परिवर्तन के चलते तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई। शाम 5 बजे भी बारिश का दौर जारी रहा। जिससे व्यापार में नुकसान देखने को मिला है। साथ ही किसानों की फसलें भी बारिश के कारण खराब हो गई है। व्यापारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को भी बारिश से मौसम में ठंडक रही।