गांव रनाहेडा में जिला पंचायत सदस्य श्यामसिंह चौहान ने एक निजी कार्यक्रम में भाग लिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षैत्र के विकास कार्याे को लेकर चर्चा भी की। बुधवार को दोपहर 3 बजे रनाहेडा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जिला पंचायत सदस्य श्यामसिंह चौहान ने बताया कि क्षैत्र के विकास के लिए जिला पंचायत के माध्यम से हर संभव कार्य किए जा रहे है।