झारडा: झारडा गांव के सोमेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर विशेष आयोजन, पालकी में निकले महादेव
Jharda, Ujjain | Feb 15, 2026 गांव झारडा में सोमेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर विशेष आयोजन हुए। रविवार को दोपहर 2 बजे भगवान सोमेश्वर महादेव का पंडे पुजारियों ने विधि विधान से पुजन पाठ किया। भगवान का पंचामृत से अभिषेक करवाया। जिसके बाद पालकी में सवार होकर सोमेश्वर महादेव प्रजा का हाल जानने निकले। जगह - जगह श्रद्धालुओं ने भगवान सोमेश्वर महादेव का पुजन पाठ किया।