
जमुई की 3 बड़ी खबरें | एक साथ जमुई में आज तीन बड़ी खबरें चर्चा में रहीं। 🔹 दिव्यांगों को मिली बड़ी सौगात: सांसद अरुण भारती की पहल पर श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में दिव्यांगजनों के बीच मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी सहित अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए। 🔹 जर्जर सड़क बनी मुसीबत: बारिश के बाद सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और जलभराव से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत की मांग की है। सोनो बाजार में वैवाहिक विवाद और पारिवारिक तनाव से परेशान 23 वर्षीय राहुल पासवान ने फां*सी लगाकर आ*त्म*ह*त्या कर ली जांच में जुटी पुलिस 🎥 ऐसी ही हर बड़ी और विश्वसनीय खबर के लिए जुड़े रहें 7 Tak News के साथ। #Tags #Jamui #JamuiNews #Bihar #BiharNews #7TakNews #SevenTakNews #BreakingNews #TopNews #RoadIssue #ViralVideo #DisabledSupport #ArunBharti #JamuiUpdates #HindiNews #NewsUpdate
Sono, Jamui | Jul 8, 2026

"जमुई में बालू माफियाओं का पुलिस पर हम*ला! डायल-112 टीम से हाथापाई का VIDEO वायरल | Khaira News" अवैध बालू खनन पर कार्रवाई करने पहुंची डायल-112 पुलिस टीम से बालू तस्करों ने हाथापाई कर दी। खैरा थाना क्षेत्र के देवपुर गांव में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने एक ट्रैक्टर, बाइक और मोबाइल जब्त किया है। कई नामजद सहित 8–10 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर जांच जारी है। #Jamui #Khaira #BaluMafia #Dial112 #BiharPolice #IllegalMining #BreakingNews #ViralVideo #JamuiNews #7TakNews #BiharNews
Sono, Jamui | Jul 6, 2026

जमुई में मुहर्रम की दो तस्वीरें: कहीं भाईचारे की मिसाल, तो कहीं बवाल! जमुई जिले में मुहर्रम का पर्व एक ओर गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता नजर आया, वहीं दूसरी ओर झाझा के पुरानी बाजार में ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। सोनो प्रखंड के पैरामटिहाना और चरकापत्थर में ताजिया जुलूस, पारंपरिक अखाड़े के करतब और मेले में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। युवाओं ने तिरंगा लहराकर देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया। वहीं झाझा में ताजिया जुलूस के दौरान हुए विवाद ने मारपीट और पथराव का रूप ले लिया। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल कर दी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। सेवन तक न्यूज़ की अपील: अफवाहों से बचें, केवल सत्यापित जानकारी पर भरोसा करें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। ऐसी ही हर बड़ी और विश्वसनीय खबर के लिए 7 तक न्यूज़ को फॉलो करें। #Jamui #Jhajha #Sono #Muharram #Tazia #BreakingNews #BiharNews #JamuiNews #Police #CommunalHarmony #SevanTakNews #7TakNews
Sono, Jamui | Jun 27, 2026