उज्जैन: महिदपुर पुलिस ने लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले निगरानी बदमाश को दबोचा, 10 केस हैं दर्ज 🚨🚔
महिदपुर थाना पुलिस ने लिफ्ट देने के बहाने फरियादी को सुनसान रास्ते पर ले जाकर डरा-धमकाकर मोबाइल और नकदी लूटने वाले एक निगरानी बदमाश माखनसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। आगर मालवा निवासी फरियादी मनीष राठौर की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मोचीखेड़ा से धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ पहले से ही लूट, चोरी, अवैध वसूली और मारपीट सहित 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को उपजेल महिदपुर भेज दिया गया है।
#UjjainNews #CrimeNews #UjjainPolice #Mahidpur #siti24ujjain