उज्जैन: दीपोत्सव और त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने बल को दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश 👮🪔
'सेवा संकल्प अभियान' के तहत उज्जैन में होने वाले भव्य दीपोत्सव और आगामी त्योहारी आयोजनों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने कार्तिक मेला ग्राउंड में पुलिस अधिकारियों और जवानों की विशेष ब्रीफिंग की। एसपी ने कानून-व्यवस्था, भीड़ और यातायात प्रबंधन, वीआईपी मूवमेंट और विशेष रूप से घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस बल से सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभाने का आह्वान किया है ताकि सभी आयोजन सुगम और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।
#UjjainPolice #UjjainNews #Deepotsav #SecurityArrangements #siti24ujjain