उज्जैन: त्योहारों के शगुन के साथ 'रोशनी फैशन लाइफस्टाइल एग्जिबिशन' का भव्य शुभारंभ, किफायती दामों पर मिलेगा बेहतरीन कलेक्शन 🛍️✨
शहरवासियों के लिए त्योहारों की खरीदारी को खास बनाने के उद्देश्य से 'रोशनी फैशन लाइफस्टाइल' द्वारा दशहरा मैदान स्थित होटल श्री गंगा में दो दिवसीय भव्य एग्जिबिशन का शुभारंभ किया गया है। पिछले 20 वर्षों से उज्जैन में आयोजित हो रहे इस एग्जिबिशन का उद्घाटन डॉ. सचिंद्र कौर सलूजा, डॉ. गायत्री अटल, सोनिया सहगल सहित शहर की जानी-मानी हस्तियों ने किया। संचालिका सीमा जैन और मुस्कान जैन ने बताया कि यहां सुबह 11 से रात 10 बजे तक जयपुर, कोलकाता, सूरत और मुंबई सहित कई शहरों के आर्टिजन्स के स्टॉल्स लगे हैं। यहां 100 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की किफायती रेंज में डिजाइनर साड़ियां, ज्वेलरी, किड्स वियर, पूजा सामग्री और होम डेकोर उपलब्ध हैं। महिलाओं और परिवारों के लिए हर खरीदारी पर आकर्षक उपहार भी रखे गए हैं।
#UjjainNews #RoshniE