उज्जैन: महाकाल वन में विराजित 'हरिद्रा गणेश' के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़, 3.5 क्विंटल हल्दी से बनी है प्रतिमा 🐘✨
गणेश उत्सव के बीच महाकाल वन के युवराज 'हरिद्रा गणेश' का अलौकिक और मंगलकारी स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। इस बार बप्पा की प्रतिमा 3.5 क्विंटल खड़ी हल्दी से विशेष रूप से तैयार की गई है। हल्दी के इस दिव्य, पीतांबर और आरोग्यदायी स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर परिसर 'जय श्री गणेश' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गुंजायमान है। इस अद्भुत पीतांबरी स्वरूप को निहारने के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंच रहे हैं।
#MahakalVan #UjjainNews #HaridraGanesh #EcoFriendlyBappa #siti24ujjain