उज्जैन: PM मोदी के जन्मदिन पर 'सेवा संकल्प अभियान', 400 से अधिक दिव्यांगजनों को बांटे गए 25 लाख के उपकरण 🦽🎁
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया की पहल पर 'सेवा संकल्प अभियान 2026' के तहत एक वृहद सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस खास मौके पर 400 से अधिक दिव्यांगजनों को 25 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सहायक उपकरण वितरित किए गए। सांसद फिरोजिया ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और जनकल्याण के संकल्प का दिन है। कार्यक्रम में महापौर मुकेश टटवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उपकरण पाकर उत्साहित दिव्यांग भाई-बहनों ने पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही, सांसद ने शहरवासियों से आज शाम घरों में प्रधानमंत्री के नाम 'आशीर्वाद का दीपक' प्रज्वलित करने का आह्वान किया।
#UjjainNews #PMModiBirthday #SevaSankalpAbhiyan #DivyangSewa #siti24ujjain