उज्जैन: अति प्राचीन सिद्धिविनायक मंदिर में लगा छप्पन भोग, राजा भर्तृहरि ने की थी प्रतिमा की स्थापना 🐘🙏
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर स्थित अति प्राचीन सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के तहत बप्पा को भव्य छप्पन भोग अर्पित किया गया। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक और पुजारी परिवार द्वारा विधि-विधान से महाआरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि गणेश चतुर्थी के दिन भगवान को 5.56 लाख मोदक का भोग लगाया गया था। मान्यता है कि काले पाषाण से निर्मित इस ढाई हजार वर्ष पुरानी प्रतिमा की स्थापना राजा भर्तृहरि ने की थी और यहां भगवान का रक्षा सूत्र (मौली) बंधवाने से भक्तों के सभी संकट दूर होते हैं।
#SiddhivinayakTemple #UjjainNews #Ganeshotsav #Mahakaleshwar #siti24ujjain