घाटीगांव: ग्वालियर में 13 साल की नाबालिग लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने का शक
ग्वालियर में 13 साल की नाबालिग अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। ग्राम हरसी की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे सामने आई।