पटियाली: पटियाली में संदिग्ध डीएपी खाद की कालाबाजारी का खुलासा, दो वाहन पकड़े गए; तीन पर मुकदमा दर्ज
पटियाली। कृषि विभाग की टीम ने अलीगंज रोड स्थित बालाजी धाम कट्टर के पास डीएपी खाद की संदिग्ध ढुलाई पकड़ी। मौके से दो वाहन मिले, जिनमें एक चालक फरार हो गया। दूसरे वाहन के चालक पुष्पेंद्र और अनूप मौके पर मिले। खाद के 60 कट्टों के नमूने लिए गए। बिल व अभिलेख नहीं मिलने पर जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर मंगलवार शाम पटियाली कोतवाली में तीन के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।