551 कन्याओं ने लिया भाग, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
भरवाड़ा न्यूज :- ठाकुर जी
श्री श्री 108 नवयुवक गणेश पूजा समिति के द्वारा मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में नजर आया।
पूजा पर बैठे अजीत ठाकुर ने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी श्री श्री 108 नवयुवक गणेश पूजा समिति के द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। इस शोभायात्रा में 551 कन्याओं ने भाग लिया।
कलश शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। धार्मिक जयकारों और भक्ति के माहौल से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष अरविन्द कुमार, कोषाध्यक्ष रवि कुमार, सचिव राजू कुमार सहित सदस्य रोहित कुमार, धीरज कुमार, अविनाश कुमार, दीपक कुमार, अजीत कुमार, विकास कुमार, विक्की कुमार, रामू कुमार, नीरज कुमार, प्रिंस कुमार, जीतू कुमार, अवधेश ठाकुर, विमलेश ठाकुर, अरुण ठाकुर, वकील ठाकुर, राजीव कुमार, सुनील ठाकुर, गणपत कुमार एवं सुशील ठाकुर समेत अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है और पूजा को लेकर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
गणपति बप्पा मोरया! 🙏🚩