सगीर चौक पर ट्रांसफार्मर पर गिरी आकाशीय बिजली, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
सिंहवाड़ा। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के निस्ता पंचायत स्थित सगीर चौक पर सोमवार को अचानक आकाशीय बिजली गिरने से बिजली के ट्रांसफार्मर पर असर पड़ा। तेज आवाज के साथ बिजली गिरने की घटना से आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की सूचना है। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी है। आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर को कितना नुकसान हुआ है, यह विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली गिरने की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।