गणेश पूजा को लेकर बिरौल में पुलिस अलर्ट, ग्रामीण एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
दरभंगा। गणेश पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर दरभंगा पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में 14 सितंबर 2026 को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ बिरौल थाना क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पूजा स्थलों एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई। साथ ही विधि-व्यवस्था ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
ग्रामीण एसपी ने पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। पुलिस प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की है।